व्यक्ति को घुमक्कड़ बनाता है हथेली में शुक्र पर्वत, जरूर जाने

0 31
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Palmistry शुक्र पर्वत पर ऐसे निशान यानि करोड़पति ! Palmistry reading ! Hastrekha gyan in hindi - YouTube

Jyotish :-हस्तरेखा विज्ञान में व्यक्ति की हथेली में स्थित रेखाएं, विभिन्न पर्वत, चिन्ह, नाखून, अंगूठे और उंगलियों की सहायता से व्यक्ति के सम्पूर्ण जीवन एवं कॅरियर के बारे में जाना जा सकता है। हस्तरेखा ज्योतिष में लोगों के हाथों की लकीरों को देखकर कई चीजों का पता लगाया जा सकता है। जैसे उनके स्वभाव व भविष्य के बारे में कई चीजें पता चलती है। वैसे ही लोगों के हाथों में मौजूद पर्वत भी उनके बारे में कई चीजें बताते है। हथेलियों में अंगूठे के नीचे शुक्र का पर्वत होता है। यह हथेली की जड़ को स्पर्श करता है। इस पर्वत से व्यक्ति की भावनाओं को जान सकते हैं। इस पर्वत से प्रेम और विवाह को भी जान सकते हैं। यह पर्वत व्यक्ति के आकर्षण सौंदर्य और कलात्मकता को बताता है

हथेली में शुक्र पर्वत अंगूठे के नीचे और जीवन रेखा के बीच का भाग होता है। हथेली में शुक्र पर्वत वैवाहिक जीवन से जुड़े अनेक पहलुओं को बताते हैं। यदि किसी व्यक्ति की हथेली का शुक्र पर्वत उन्नत हो और किसी भी प्रकार की रेखा से कोई अवरोध न हो तो ऐसा व्यक्ति वैवाहिक जीवन की हरेक सुखों का आनंद लेता है। इतना ही नहीं ऐसी हथेली वाले जातक के जीवन में भोग-विलास के लिए किसी भी प्रकार की सुख सुविधा का अभाव नहीं रहता है।

यदि किसी व्यक्ति की हथेली में शुक्र पर्वत अति विकसित हो तो वह बेहद कामुक प्रवृत्ति का होता है। पूर्ण रूप से विकसित शुक्र पर्वत वाले व्यक्ति का जीवन सौंदर्य की खोज में गुजरता है। वे सभी कामों को नाजुकता के साथ करते हैं। ऐसे लोग दयालु होते हैं। ऐसे लोग किसी भी काम में खूब खर्च करने से नहीं कतराते। शुक्र पर्वत पर रेखाओं का जाल शुभ नहीं माना जाता। यदि शुक्र पर्वत पर रेखाओं का जाल है तो ऐसा व्यक्ति मानसिक परेशानियों से घिरा रहता है। उसे मेहनत का फल नहीं मिलता। उसका जीवन अभावों में गुजरता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विकसित शुक्र पर्वत व्यक्ति में रोमांच, संगीत और कला में रुचि का प्रतीक भी है। लेकिन इन स्थितियों में यदि जीवन रेखा पर त्रिभुज हो तो वह वैराग्य ले ले लेता है। शुक्र पर्वत का झुकाव मणिबंध होने पर व्यक्ति को घुमक्कड बनाता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.