रेस्टोरेंट नूडल्स खाने पहुंची महिला, जब आर्डर आया तो सब हो गए हैरान
अगर आप भी कभी-कभी खाने के लिए रेस्टोरेंट में जाते हैं तो जरा इस मामले को ध्यान से पढ़ियेगा। अमेरिका में एक महिला एक रेस्टोरेंट में नूडल्स खाने गयी। वह नूडल्स खा ही रही थी कि अचानक उसकी नजर नूडल्स पर गयी। उस महिला ने जो देखा उससे उसके होश उड़ गए।
नूडल्स में मिला मरा हुआ चूहा
नूडल्स पर नजर पड़ते ही महिला को उसमें मरा हुआ चूहा दिखायी पड़ा। जिससे वह हैरान रह गयी। आप खुद सोचिए कि कोई व्यक्ति नूडल्स खा रहा हो, फिर अचानक से उसे अपनी थाली में नूडल्स के बीच मरा हुआ चूहा दिखायी पड़े तो उसके साथ क्या बीतेगी?
जानिए फिर क्या हुआ
इसके बाद महिला ने एक वीडियो बनाया जिसमें उसने दिखाया कि रेस्टोरेंट के नूडल्स में चूहा मरा हुआ है। इसके बाद महिला ने सोशल मीडिया फेसबुक पर भी यह पोस्ट डाल दी। जिसके बाद लाखों लोगों ने इसे देखा। बाद में जब स्वास्थय अधिकारियों ने उस रेस्टोरेंट की जांच की तो सच में गड़बड़ी पायी गयी। जिसके बाद उस रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया।