दैनिक राशिफल: बुधवार 6 नवम्बर 2019 – जाने 12 राशियों हाल का कैसा रहेगा आपका दिन
Aries (मेष)
आज सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका होगा। नए मित्र बनेंगे। आय में वृद्धि होगी। संतान और पत्नी के कारण से लाभ होगा। प्रवास का योग बन सकता है। मांगलिक कार्यों से जुड़ने का मौका मिलेगा।
बस कंडक्टर के लिए निकली बम्पर भर्तियाँ, बेरोजगार जल्दी करें आवेदन
सरकार ने CISF ASI पदों पर निकाली है भर्तियाँ – अभी भरे फॉर्म
UPSC ने निकाली विभिन्न विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, योग्यतानुसार भरें आवेदन
Taurus (वृष)
पैसे या ज़मानत से जुड़ी कोई बात के कारण फंस सकते हैं अतः विशेष ध्यान रखें। एकाग्रता में कमी के कारण मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। पैसे निवेश करते समय अत्यधिक ध्यान रखें।
Gemini (मिथुन)
आज के दिन की शुरुआत पूजा पाठ से होगी। परिवार में मंगलकारी माहौल बना रहेगा। सभी काम बहुत सरलता से पूरे हो जाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और नौकरी में लाभ मिलेगा। चोट लगने की संभावना है।
Cancer (कर्क)
आज के दिन परिवार वालों से गलतफहमी हो सकती है इसलिए सावधान रहें। बिना बात धन खर्च होगा। आज मेहनत के हिसाब से मनचाही सफलता नही मिल पाएगी।
Libra (तुला)
आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित होगा। स्नेहीजनों के साथ संबंध और भी मजबूत होंगें। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज अपने प्रतिस्पर्धियों से जीत हांसिल करेंगे।
Leo (सिंह)
आज पूरे दिन थोड़ा सावधान रहें। समय से भोजन ना खाने की वजह से और अपर्याप्त नींद की वजह से स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आज के दिन किसी भी यात्रा को स्थगित कर देना ही ठीक रहेगा।
Virgo (कन्या)
आज उदर रोग के कारण स्वास्थ्य खराब रहेगा। मन में चिंता बनी रहेगी। आकस्मिक धन खर्च होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाई आएगी। किसी भी तरह के सट्टे या शेयर बाज़ार से आज दूर रहें।
Scorpion (वृश्चिक)
आज के दिन मन उदासीन रहेगा और मन संदेह की भावना से विचलित रहेगा। परिश्रम के हिसाब से फल नही मिलेगा। साथियों का सहयोग नही मिलेगा। नौकरी पर विशेष रूप से सम्भल कर रहें। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंता होगी।
Sagittarius (धनु)
आज आपका मन प्रेम भावना से भरा रहेगा और मौज मस्ती , नए वस्त्र आभूषण आदि पे खर्चा होगा। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। विदेशी व्यापार से लाभ मिलेगा।
Capricorn (मकर)
आज आपका गुस्सा आपको हानि पहुंचा सकता है। अगर आप बीमार चल रहे हैं तो आज के दिन कोई चिकित्सा या ऑपरेशन करवाने से बचें। खर्चा बढेगा, स्वास्थ्य गिरेगा और मन में हताशा व्याप्त रहेगी। पूजा पाठ मन को शांति देगा।
Aquarius (कुम्भ)
आज कार्यभार कुछ ज़्यादा रहेगा और कार्य में मिश्रित फल देखने की मिलेगा। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। धार्मिक स्थल की तरफ से मिली भेंट से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
Pisces (मीन)
कार्यालय से जुड़े किसी कारण से प्रवास का योग है। पारिवारिक आनंद बना रहेगा।किसी भी कार्य से सम्बंधित कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। अत्यधिक कार्यभार के कारण थकान महसूस होगी।