आप इस आम को केवल खा ही नहीं सकते बल्कि इसमें पैसा लगाकर मुनाफ़ा भी कमा सकते है
गर्मी का मौसम आते ही आम की याद आने लगती है। तमाम किस्मों के आम देखते ही मन ललचाने लगता है। इसका शाही पीलापन बाकी सभी फलों को फीका कर देता है। देश में एक ऐसा आम भी है जिसका स्वाद पूरी दुनिया के लोगों का मन ललचा देता है। साथ ही यह आम देश का सबसे महँगा आम है।
हम बात कर रहे है अल्फांसो (हापुस) आम की। खास बात तो ये है कि आप इस आम को केवल खा ही नहीं सकते बल्कि इसमें पैसा लगाकर मुनाफ़ा भी कमा सकते है। अल्फांसो आम की आंबा उत्पादक सहकारी संस्था ने 50 हजार रुपये का मैंगो बॉन्ड जारी किया है।
इस बांड में पैसा लगाने वालों को हर साल 10 फीसदी ब्याज (मुनाफे) के तौर पर 5 हजार रुपये के आम घर बैठे मिलते हैं। अब तक देशभर के 200 से ज्यादा लोग अब तक इस मैंगो बॉन्ड में निवेश कर चुके हैं। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले की देवगढ़ तहसील अल्फांसो आम के लिए दुनियाभर में पहचानी जाती है।
100 रुपये का है एक आम
हापुस आम देश का सबसे महँगा आम है। इसकी खुशबू भी दूर से ही आने लगती है। इसकी कीमत की बात करें तो ये 1200 रुपए पेटी तक भी हो सकती है। इस पेटी में सिर्फ 12 आम आते हैं, जिसका मतलब है 100 रुपए का एक आम। विदेशों में भी इस आम की काफी मांग है लेकिन यूरोपियन यूनियन की तरफ से लगाए गए प्रतिबंध से उन्हें भारत के इस खास आम का स्वाद नहीं मिल पा रहा था। हालांकि अब ये प्रतिबन्ध हटा लिया गया है ।
Comments are closed.