इस दिशा में रखें कुबेरजी की मूर्ती होगी धन वर्षा, जरूर जानें

0 32
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

उत्तर दिशा के स्वामी हैं धन के देवता कुबेर, सुख-संपत्ति के लिए इस दिशा में रखें ये चीजें | Kubera the god of wealth, is the lord of the north, keep these

Jyotish :-वास्तुशास्त्र के अनुसार हर दिशा का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। अगर जन्म की तारीख (मूलांक) को ध्यान दें में रखकर उससे संबंधित दिशा में वास्तु की चीज़ रखी जाए तो इससे कई लाभ होते हैं। इससे आपकी किस्मत चमक सकती है और धन लाभ भी होता है। मूलांक जानने के लिए आपको अपनी जन्म तारीख को सिंगल डिजीट में निकलना होगा, यानी अगर आपकी जन्म तारीख 13 है तो आपका मूलांक होगा 1+3= 4, यदि आपकी जन्म तारीख 29 है तो आपका मूलांक होगा 2+9=11, रिजल्ट दो अंकों में आने पर इन दोनों अंकों को फिर से आपस में जोड़ दें 1+1=2। आज हम आपको आपके मूलांक के आधार पर आपके लिए शुभ वास्‍तु की वस्‍तु के बारे में बताते हैं। आप अपने मूलांक से संबंधित दिशा में उस वस्‍तु को रखें। ऐसा करने से आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी।

अंक 01

यदि आपका मूलांक 1 है तो आपके लिए पूर्व दिशा शुभ मानी जाती है और संबंधित ग्रह सूर्य होता है। इस अंक वाले व्‍यक्‍ति को पूर्व दिशा में बांसुरी रखनी चाहिए। इससे कई लाभ प्राप्त होते हैं।

अंक 02

2 मूलांक वाले जातकों के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा शुभ होती है संबंधित ग्रह चंद्रमा को माना जाता है। इस मूलांक वाले लोगों को इस दिशा में सफेद रंग का कोई शोपीस रखना चाहिए। शुभ फलदायक होता है।

अंक 03

मूलांक 3 वाले जातकों के लिए बृहस्‍पति से संबंधित दिशा उत्तर-पूर्व है। इल मूलांक वाले लोगों को उत्तर-पूर्व दिशा में रुद्राक्ष रखना चाहिए।

अंक 04

दक्षिण-पश्चिम दिशा का स्‍वामी राहू है। इसलिए इस मूलांक 4 वाले लोगों को इस दिशा में कांच की कोई वस्‍तु रखनी चाहिए।

अंक 5

मूलांक 5 वाले जातकों के लिए उत्तर दिशा का स्‍वामी बुध ग्रह है। जिनका मूलांक 5 हो वो अपने घर की उत्तर दिशा में लक्ष्‍मी या कुबेरजी की मूर्ति लगाएं। धन प्राप्ति के योग बनेगी।

अंक 6

मूलांक 6 वाले जातकों के लिए शुक्र का संबंध दक्षिण-पूर्व दिशा से है। जिन लोगों का मूलांक 6 हो वे इस दिशा में मोर पंख रख सकते है। उनके लिए काफी शुभ फल दायक साबित होगा।

अंक 7

जिनका मूलांक 7 है, वे उत्तर-पूर्व दिशा में रुद्राक्ष रख सकते हैं। इस दिशा का स्‍वामी बृहस्‍पति हैं।

अंक 8

मूलांक 8 वाले लोगों के लिए घर की पश्चिम दिशा में काले रंग का क्रिस्‍टल रखना शुभ होगा। ये दिशा शनि ग्रह से संबंधित है।

अंक 9

जिनका मूलांक 9 हो वे घर की दक्षिण दिशा में पिरामिड रखें। ये दिशा मंगल ग्रह से संबंधित है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.